उत्तर प्रदेश

Varanasi: SIR के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

Admindelhi1
12 Aug 2025 3:38 PM IST
Varanasi: SIR के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता
x

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार काे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी पोर्टिको में जमकर प्रदर्शन किया। यह विराेध प्रदर्शन दिल्ली में बिहार की मतदाता सूची स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्षी दलाें के नेताओं काे हिरासत में लिए जाने काे लेकर किया गया।

प्रदर्शन के दाैरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह संविधान बचाने की लड़ाई है। यह वन मैन, वन वोट की लड़ाई है। इसीलिए हमें साफ-सुथरी वोटर लिस्ट चाहिए।

विरोध प्रदर्शन के बाद नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एडीएम को सौंपा। प्रदर्शन में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, प्रवक्ता संजीव सिंह, वरिष्ठ नेता सतनाम सिंह आदि शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि साेमवार काे दिल्ली में विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ संसद भवन परिसर से मार्च निकाला था। पुलिस ने उन्हें संसद मार्ग पर ही रोकते हुए हिरासत में ले लिया था। इस मामले में आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एकजुट कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी पोर्टिको में प्रदर्शन किया गया।

Next Story