उत्तर प्रदेश

Varanasi: गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में चिंता

Admindelhi1
6 Sept 2025 5:47 PM IST
Varanasi: गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में चिंता
x

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक बार फिर गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। गंगा का जलस्तर एक बार फिर चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहा है।

केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार पूर्वांह दस बजे गंगा का जलस्तर 68.94 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की बढ़ोतरी हो रही है। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरा बिंदु 71.262 मीटर है। जबक‍ि अधिकतम बाढ़ बिंदु 73.902 मीटर है। गंगा के जलस्तर में बीते शुक्रवार को 14 घंटे में 24 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ गया। केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 68.48 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि हो रही थी। फिर शाम को 7 बजे के बाद गंगा के जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार तीन गुना हो गई। जलस्तर तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

गंगा के जलस्तर में बढ़ाव के चलते गंगा घाटों का सम्पर्क मार्ग पहले से ही जलमग्न है। वरूणा नदी का जलस्तर वरूणा कारिडोर को डुबोते हुए तटवर्ती क्षेत्र में पहुंच चुका है। वरुणा में पलट प्रवाह की वजह से नि‍चले इलाकों में पानी बढ़ने से लोगों की दुश्‍वार‍ियां बढ़ेगी। एक बार फिर लोग अपना घर छोड़कर सुरक्ष‍ित स्‍थान के लिए जाने की तैयारी कर रहे हैं। जिला प्रशासन बाढ़ का पानी लगातार बढ़ने की वजह से अलर्ट मोड में है। इस सीजन में एक बार फिर गंगा का रौद्र रूप तटवर्ती क्षेत्र के लिए चिंता का विषय बन गया है।

Next Story