उत्तर प्रदेश

Varanasi: ब्रजेश पाठक का राहुल गांधी पर तीखा बयान

Admindelhi1
20 Sept 2025 12:22 PM IST
Varanasi: ब्रजेश पाठक का राहुल गांधी पर तीखा बयान
x

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। ब्रजेश पाठक ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। ब्रजेश पाठक ने कहा कि Rahul Gandhi की सत्ता की भूख उन्हें चैन की नींद नहीं सोने देती।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी चुनाव जीतते हैं तो चुनाव आयोग और ईवीएम की तारीफ़ करते हैं, लेकिन बिहार में अपनी संभावित हार को देखते हुए वे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य और देश की जनता राहुल गांधी को अच्छी तरह समझ चुकी है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज पूरी तरह खत्म हो चुका है और कोई भी सूचीबद्ध गिरोह नहीं बचा है। कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहे हैं और प्रदेश व देश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Next Story