- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi: बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश
Varanasi: बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी की दुकान पर धावा बोला
Admindelhi1
10 March 2025 2:51 PM IST

x
"बाप-बेटे को मारी गोली"
वाराणसी: जिले में बदमाशों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। बड़ागांव थाना क्षेत्र के अहरक इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी की दुकान पर धावा बोल दिया। लूटपाट के दौरान उन्होंने सर्राफा कारोबारी बाप-बेटे को गोली मार दी और दुकान से करीब 20 हजार रुपये नकद और चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाप-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए पूरे इलाके में सघन अभियान शुरू कर दिया है।
सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग: प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी फुटेज से तीन बदमाशों के शामिल होने की जानकारी मिली है, हालांकि, अभी तक सही संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Tagsउत्तर प्रदेशवाराणसीबाइक सवारबदमाशोंदिनदहाड़ेएक ज्वेलरीदुकानधावाज्वेलरी शॉपलूटUttar PradeshVaranasibike ridermiscreantsin broad daylighta jewelleryshopraidjewellery shoplootजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





