- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi: अनिल राजभर...
उत्तर प्रदेश
Varanasi: अनिल राजभर ने महामना छात्रावास के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया
Admindelhi1
31 July 2025 8:36 PM IST

x
वाराणसी: सेवा भारती (काशी प्रांत) की ओर से संचालित माधव सेवा प्रकल्प के वाराणसी में चांदपुर स्थित महामना छात्रावास के पार्क एवं पार्किंग निर्माण कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने भूमि पूजन किया। मंत्री अनिल राजभर ने भूमि पूजन के बाद कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती के समस्त प्रकल्प दिनरात सेवा कार्यों में जुटे रहते हैं। जिसमें समाज के लोगों की भी बढ़चढ़ कर भागीदारी रहती है। महामना छात्रावास के पार्क एवं पार्किंग निर्माण कार्यों को भी आपसी सहयोग एवं समाज के बल पर शीघ्र से पूरा करा लिया जाएगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह,काशी के प्रान्त प्रचारक रमेश, क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर और वीरेंद्र सहित संघ एवं भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Tagsवाराणसीअनिल राजभरमहामनाछात्रावासनिर्माणभूमि पूजनVaranasiAnil RajbharMahamanaHostelConstructionBhoomi Pujanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





