उत्तर प्रदेश

Varanasi: बाल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच दिलाने की पहल

Admindelhi1
19 Nov 2025 10:48 AM IST
Varanasi: बाल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच दिलाने की पहल
x

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में वाराणसी नगर निगम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से काशी सांसद बाल कवि सम्मेलन-2025 का भव्य आयोजन करने जा रहा है। निगम गौरवशाली इतिहास, साहित्य और संस्कृति के लिए विश्वविख्यात काशी अब नन्हे साहित्यकारों को भी बड़ा मंच देने जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की काव्य प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है ।

प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। यह आयोजन दो आयु वर्गों में होगा। ग्रुप-1 : कक्षा छह से आठ तक ग्रुप-2 : कक्षा नौ से 12 तक के बच्चे शामिल होंगे।तीन चरणों में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर 26 से 28 नवंबर 2025, ब्लॉक एवं जोनल स्तर पर एक से तीन दिसंबर 2025 जिला स्तरीय ग्रैंड फिनाले पांच और छह दिसंबर को होगा।

ग्रैंड फिनाले में प्रथम पुरस्कार 50,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 30,000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 20,000 रुपये नकद होगा। सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता की विशेष थीम हैं, अविनाशी काशी, संवर्ती काशी, देशभक्ति, मां गंगा और महादेव।

Next Story