- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi: महाशिवरात्रि...
Varanasi: महाशिवरात्रि के नजदीक आते ही प्रशासनिक तैयारियां तेज हुई
वाराणसी: महाशिवरात्रि के नजदीक आते ही प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। काशी के मंदिरों में भक्तों का भारी सैलाब उमड़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर कमर कस ली है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम और एडिशनल पुलिस कमिश्नर एस. चनप्पा सहित अन्य अधिकारियों ने कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव धाम का निरीक्षण किया।
मंदिर और मेला क्षेत्र का जायजा: निरीक्षण के दौरान मंदिर के आसपास के क्षेत्रों, मेला स्थल और घाट का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी से बातचीत कर आवश्यक जानकारियां ली गईं। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके तहत डीपीआरओ को सफाई कर्मियों और सुपरवाइज़र्स की तैनाती के आदेश दिए गए।
सुरक्षा और सुविधाओं के निर्देश:
महिला सुरक्षा: मंदिर परिसर और गेट के बाहर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश।
श्रद्धालुओं की आवाजाही: मंदिर के बाहर जिगजैग बैरिकेडिंग और सुगम दर्शन के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्माणाधीन सड़कों को समतल करने के निर्देश।
घाट पर सुरक्षा: डीप वाटर बैरिकेडिंग, जेटी, चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट और पीने के पानी की सुविधा सुनिश्चित करने के आदेश।
जल पुलिस चौकी: घाट पर जल पुलिस चौकी स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
जूते-चप्पल की सुरक्षा: क्लॉक रूम/लॉकर रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों की तैनाती का भी आदेश दिया गया।
उपस्थित अधिकारी
निरीक्षण के दौरान सीडीओ हिमांशु नागपाल, एडीएम विपिन कुमार, डीसीपी चंद्रकांत मीणा, अपर नगर आयुक्त सविता यादव और एसडीएम सार्थक अग्रवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।





