उत्तर प्रदेश

वाराणसी: जनहित के मुद्दों को लेकर शहर दक्षिणी में जन संपर्क अभियान चला रहे AAP प्रत्याशी अजीत सिंह

Deepa Sahu
26 July 2022 12:00 AM IST
वाराणसी: जनहित के मुद्दों को लेकर शहर दक्षिणी में जन संपर्क अभियान चला रहे AAP  प्रत्याशी अजीत सिंह
x
शहर के दक्षिण विधान सभा में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अजीत सिंह के नेतृत्व में कामेश्वर महादेव वार्ड में कमेटी का गठन हुआ.

वाराणसी। शहर के दक्षिण विधान सभा में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अजीत सिंह के नेतृत्व में कामेश्वर महादेव वार्ड में कमेटी का गठन हुआ, जिसमें आशीष गुप्ता को प्रभारी और राम चंद्र अग्रहरी को वार्ड अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान अजीत सिंह को कामेश्वर महादेव वार्ड की जनता का अपार समर्थन भी मिला। कोनिया क्षेत्र में कोनिया गांव के साथ साथ अमरदेव स्कूल, प्रेमलता आईआईटी, शम्भो माता मंदिर चौराहा, कोनिया सट्टी सहित अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

जनसंपर्क अभियान में शहर दक्षिणी के प्रत्याशी अजीत सिंह समेत मनीष पाल, राम मूरत, गोपाल पांडे, सरोज शर्मा, राम लखन साहनी, राज यादव, राजू खरवार, संजय शर्मा, राधेश्याम गुप्ता, मुन्ना दुबे, प्रकाश यादव, आशीष गुप्ता कल्लू, आशीष गुप्ता कामेश्वर महादेव, शिवम केसरी, जैब अब्बास, आकिब अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वार्ड कमेटी के गठन के पश्चात नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी गयी है, उसका तन, मन और धन से निर्वहन किया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी के विचारों का प्रचार-प्रसार कर वार्ड स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान किया जाएगा।


Next Story