- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi:...
Varanasi: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हुई

वाराणसी: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर मिर्जामुराद के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। महाकुंभ से लौट रहे कर्नाटक के श्रद्धालुओं की कार (क्रूज़र) खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि एक महिला का सिर कटकर सड़क पर गिर गया, जबकि उसका धड़ वाहन में फंसा रह गया।
घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कार में 11 लोग सवार थे, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद वाहन से निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट किया गया है।
मृतकों की पहचान कर्नाटक के बीदर जिले के निवासियों के रूप में हुई है। अब तक चार लोगों के नाम सामने आए हैं - संतोष कुमार, सुनीता, गणेश और शिवकुमार। वाराणसी पुलिस ने कर्नाटक पुलिस को हादसे की जानकारी दे दी है।





