उत्तर प्रदेश

Varanasi: महाकुंभ से पहले परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होंगी 150 नई बसें

Admindelhi1
24 Sept 2024 4:43 PM IST
Varanasi: महाकुंभ से पहले परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होंगी 150 नई बसें
x
वाराणसी-प्रयागराज रूट पर होगा संचालन

वाराणसी: उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम महाकुंभ की तैयारी में जुट गया है। महाकुंभ से पहले परिवहन निगम के बेड़े में 150 नई बसें शामिल होंगी। डीजल संचालित बसें वाराणसी-प्रयागराज रूट पर चलाई जाएंगी।

महाकुंभ को देखते हुए परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र के बेड़े में 150 नई डीजल बसों को शामिल किया गया है। मुख्यालय स्तर से इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये बसें वाराणसी-प्रयागराज रूट पर चलाई जाएंगी।

Also Read - मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के निराकरण की है भारत में प्राचीन परंपरा: न्यायाधिपति शुक्ला

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश भर में नई बसें खरीदी जा रही हैं। सभी नई बसों को महाकुंभ के दौरान चलाया जाएगा। ताकि स्नानार्थियों को किसी तरह की दिक्कत न होने पाए।

Next Story