- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi: दो सड़क...
Varanasi: दो सड़क हादसों में 12 श्रद्धालुओं की मौत हुई

वाराणसी: दो सड़क हादसों में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। मरने वालों में छह श्रद्धालु महाकुंभ का स्नान कर लौट रहे तो छह श्रद्धालु स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। इन दोनों श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई है। पहला हादसा वाराणसी में हुआ। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर के समीप वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार श्रद्धालुओं से भरी क्रूजर वाहन खड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में क्रूजर पर सवार 06 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, 06 यात्री घायल हो गए।
सूचना पाते ही डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी आकाश पटेल भी मौके पर पहुंच गए।अफसरों ने घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने के बाद शवों को कब्जे में ले लिया। सभी यात्री कर्नाटक से प्रयागराज महाकुम्भ में स्नान के लिए जा रहे थे। क्रूजर की स्पीड इतनी तेज थी कि आगे बैठी एक एक महिला यात्री का सिर धड़ से अलग हो गया था। क्रूजर जीप में चालक समेत 15 लोग बैठे थे। एडीसीपी आकाश पटेल के अनुसार हादसे में पॉच लोगों की मौत हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रूपापुर हाइवे पर ट्रक खड़ा था। सुबह-सुबह वाराणसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार क्रूजर जीप ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर का अगला हिस्सा पूरा ट्रक से चिपक गया। क्रेन को बुला कर ट्रक और क्रूजर को अलग किया गया। माना जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हृदय विदारक हादसा हो गया। पुलिस अफसरों के अनुसार दुर्घटना में कर्नाटक बीदर निवासी संतोष कुमार (50) और उनकी पत्नी सुनीता (45), लक्ष्मी (49), नीलम उर्फ लालवती (55) सहित एक अन्य की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों में कर्नाटक के विदुर निवासी खुशी (10), कविता (48), शिव साईं (15),गणेश (14), सुलोचना (50), अनीता (50), सुजाता (32) है। घायलों को निकट के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
कर्नाटक पुलिस को भी दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है।दूसरी तरफ बिहार के भोजपुर जिले में प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे कार सवार छह तीर्थयात्रियों की आज सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों में दंपति और उनके दो बच्चे भी हैं। यह हादसा राजधानी पटना से 40 किलोमीटर पहले आरा–मोहनिया नेशनल हाइवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हनगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। तीर्थयात्रियों की कार ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। कार सवार परिवार पटना के जक्कनपुर का रहने वाला था।
मृतकों में चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। इनकी पहचान जक्कनपुर स्थित सुदामा कॉलोनी निवासी स्वर्गीय विशुन देव प्रसाद के बेटे संजय कुमार (62), पत्नी करुणा देवी (58), बेटे लाल बाबू सिंह (25), बेटी प्रियम कुमारी (20) और पटना के कुम्हरार निवासी आनंद सिंह की बेटी आशा किरण (28), चंद्रभूषण प्रसाद की बेटी जूही रानी (25) शामिल हैं।





