- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi: काशी हिंदू...
उत्तर प्रदेश
Varanasi: काशी हिंदू विश्वविद्यालय का 105वां दीक्षांत समारोह 12 दिसंबर को तय
Admindelhi1
14 Sept 2025 11:00 AM IST

x
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) का 105वां दीक्षांत समारोह आगामी 12 दिसंबर 2025 को परिसर स्थित स्वतंत्रता भवन सभागार में आयोजित होगा। दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुल 11 उप-समितियों का गठन किया है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि दीक्षांत में वर्ष 2024-25 में स्नातक, परास्नातक और पीएचडी के सफल विद्यार्थियों को मेडल और डिग्री वितरित की जाएगी।
मुख्य कार्यक्रम स्वतंत्रता भवन में आयोजित होगा, जिसमें विश्वविद्यालय स्तर पर पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके उपरांत विभिन्न संस्थानों, संकायों और महाविद्यालयों का उपाधि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
Tagsवाराणसीकाशी हिंदूविश्वविद्यालय105वां दीक्षांत समारोह12 दिसंबरतयVaranasiKashi Hindu University105th ConvocationDecember 12scheduledजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





