- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Varanasi: गृहकर और...

x
वाराणसी; नगर निगम की ओर से गृहकर और सीवर कर जमा करने पर 10 फीसदी की छूट दी जाएगी। यह रियायत 31 जुलाई तक मिलेगी। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने वसूली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गृहकर, जलकर में 10 फीसदी छूट के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भवनों के बिलों का मिलान कराकर सभी में वितरित कर दिए जाएं। 31 जुलाई तक गृहकर और सीवर कर 10 फीसदी की छूट मिलेगी। उन्होंने छूट की अवधि में कम से कम 70 फीसदी भवनों के टैक्स जमा कराने पर जोर दिया।
मेयर ने सभी जोलन अधिकारियों को इसके प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। कहा कि बैनर लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करें। ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंच सके और टैक्स जमा कराया जा सके।
Tagsवाराणसीगृहकरसीवर कर10 फीसदी छूटVaranasihouse taxsewer tax10 percent discountजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





