उत्तर प्रदेश

Vaishali: RJD उम्मीदवार के खिलाफ FIR, चुनावी माहौल में बढ़ा तनाव

Admindelhi1
8 Nov 2025 3:34 PM IST
Vaishali: RJD उम्मीदवार के खिलाफ FIR, चुनावी माहौल में बढ़ा तनाव
x

Vaishali: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के बीच वैशाली जिले के महनार विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्मा गया है। 6 नवंबर को महनार के जंदाहा स्थित बूथ नंबर 53 और 54 पर मतदान के दौरान भीड़ ने अचानक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) पर पत्थर फेंके। इस घटना के बाद पुलिस ने RJD उम्मीदवार ई. रविन्द्र सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की।

SDPO प्रवीण ने की पुष्टि

FIR में उनके साथ आधा दर्जन नामजद और करीब 20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। ASI जनार्दन राय ने मीडिया को बताया कि यह घटना ई. रविन्द्र सिंह के उकसावे पर हुई। महनार SDPO प्रवीण कुमार ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा बलों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस CCTV फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों की जांच कर रही है।

चुनाव आयोग ने दिये ये निर्देश

चुनाव आयोग ने भी मामले पर नजर रखते हुए अधिकारियों को सुरक्षा बढ़ाने और मतदान प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने आगामी दिनों में बूथ सुरक्षा और उम्मीदवारों के आंदोलन पर निगरानी बढ़ा दी है।

Next Story