उत्तर प्रदेश

उप्र में 30 सितंबर तक पदोन्नति कोटे के खाली पद भरे जाएंगे

Shreya
20 July 2023 9:54 AM IST
उप्र में 30 सितंबर तक पदोन्नति कोटे के खाली पद भरे जाएंगे
x

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में पदोन्नति कोटे के खाली पदों को 30 सितंबर तक अभियान चलाकर भरा जाएगा। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने इस संबंध में बुधवार को शासनादेश जारी कर दिया।

जारी शासनादेश के अनुसार, चयन वर्ष 2023-24 के लिए एक जुलाई 2023 से 30 जून 2024 तक की पदोन्नति कोटे से भरी जाने वाली रिक्तियों की गणना को पूर्ण करने का आदेश दिया गया है। शासनादेश का प्रतियां सभी विभागाध्यक्षों को भेजी गई हैं।

Next Story