उत्तर प्रदेश

Uttrapradesh: पानी भरे गड्ढे में डूबकर बच्ची की गई जान

Bharti Sahu 2
16 July 2024 6:29 AM IST
Uttrapradesh: पानी भरे गड्ढे में डूबकर बच्ची की गई जान
x
Uttar Pradeshउत्तर प्रदेश: घर के पास खेल रही बच्ची पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। खेत में सिंचाई कर रहे उसके पिता को इसकी भनक तक नहीं लगी। एक घंटे बाद जब उसकी मां उसे खोजती हुई आई तो उसे उसका शव गड्ढे के पानी में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह रामसुमेर नहर के पानी से खेत की सिंचाई कर रहा था। इस दौरान खेत में बने गड्ढे में भी पानी भर गया। सुबह करीब आठ बजे रामसुमेर पटेल की एक साल की बेटी खेलते-खेलते सड़क किनारे चली गई। उसके पिता भी वहीं मौजूद थे। वह देख नहीं पाए। खेलते-खेलते बच्ची पानी से भरे गड्ढे में गिर गई और बाहर नहीं आ सकी। बाद में मां उसे खोजती हुई अपने पति के पास पहुंची तो उसने कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। वह इधर-उधर तलाश करने लगी। इस दौरान गड्ढे में उसका शव देखा तो जोर-जोर से रोने लगी। पति उसे बाहर निकालने दौड़ा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बाद में वे मान गए। बेटी की मौत पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
Next Story