उत्तर प्रदेश

UTTARPRADESH : फेसबुक में स्टेटस लगाकर युवा ने की आत्म्यहत्या

Ritisha Jaiswal
16 July 2024 9:02 AM IST
UTTARPRADESH : फेसबुक में स्टेटस लगाकर युवा ने की आत्म्यहत्या
x
UTTARPRADESH : फेसबुक पर सुसाइड FACEBOOK SUICIDE NOTE का स्टेटस लगाकर युवक ने जंगल में जाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव BODY का अंतिम संस्कार कर दिया। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक गजरौला की एक फैक्टरी में नौकरी करता था।
उसकी ससुराल भी गजरौला थाना क्षेत्र के गांव में ही है। पिछले कई दिन से पत्नी और बच्चे मायके में ही रह रहे थे। रविवार को गांव में एक शादी का कार्यक्रम था। जिसमें युवक शामिल होने के लिए आया था। देर शाम को युवक ने अपने फेसबुक स्टेटस पर सुसाइड नोट SUICIDE NOTE लिखा।
उसमें लिखा कि सभी को राम-राम। मैं सुसाइड SUICIDE करने जा रहा हूं। बच्चों मुझे माफ कर देना। हालात ही कुछ ऐसे हैं। हालांकि मौत का कारण सुसाइड नोट में नहीं लिखा है। सुसाइड नोट देखने के बाद दोस्त और परिजन घबरा गए।
उन्होंने युवक की तलाश शुरू की तो युवक का शव जंगल में पेड़ पर फंदे पर लटक का मिला। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सीओ CO दीप कुमार पंत का कहना है कि युवक की मौत DEATH के मामले में कोई सूचना थाना स्तर पर प्राप्त नहीं हुई है। यदि ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
Next Story