- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तरकाशी: जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश
उत्तरकाशी: जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने 9 पिंक कियोस्क का किया उद्घाटन
SHIDDHANT
25 April 2026 8:42 PM IST

x
Uttarkashi उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा पर आने वाले देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए अब यात्रा मार्ग पर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी और भी आसान हो गई है। महिला सशक्तिकरण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में प्रशासन ने एक बड़ी पहल करते हुए हीना पार्किंग क्षेत्र में 9 पोर्टेबल पिंक कियोस्क स्थापित किए हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को इन कियोस्क का विधिवत उद्घाटन किया। चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु उत्तरकाशी जनपद से होकर गुजरते हैं। ऐसे में अब यात्रियों को विश्राम स्थलों पर स्थानीय स्वाद, हस्तशिल्प और पहाड़ी उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। प्रशासन की इस पहल को यात्रियों और स्थानीय महिलाओं दोनों के लिए लाभकारी माना जा रहा है।
उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मध्य प्रदेश से आए तीर्थयात्रियों से सीधा संवाद किया और यात्रा व्यवस्थाओं, सुविधाओं तथा उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक लिया। यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मार्ग पर शुद्ध और स्थानीय उत्पाद उपलब्ध होने से यात्रा अधिक सुविधाजनक बन रही है। इन पिंक कियोस्क का संचालन स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इससे ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ेगी और उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती मिलेगी। प्रशासन का मानना है कि यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें बाजार से सीधा संपर्क भी देगी। स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए मंच मिलने से पहाड़ की महिलाओं को अब अपने सामान के लिए बड़े बाजारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
चारधाम यात्रा मार्ग पर बने इन पिंक कियोस्क में यात्रियों को उत्तराखंड की पारंपरिक खुशबू और स्वाद मिलेगा। यहां मुख्य रूप से पहाड़ी नमक, स्थानीय अचार, बुरांश और माल्टा का जूस, नींबू पानी, पहाड़ी फलों से बने जैम तथा हस्तशिल्प उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। इन उत्पादों के माध्यम से यात्रियों को न सिर्फ स्थानीय स्वाद मिलेगा, बल्कि वे पहाड़ की संस्कृति और परंपराओं से भी रूबरू हो सकेंगे।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि हीना पार्किंग में स्थापित पोर्टेबल कियोस्क यात्रियों को विश्राम के दौरान सुविधाजनक खरीदारी का अवसर देंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को भी मजबूती देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रयास महिलाओं के आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देगा।
कार्यक्रम में सीडीओ जयभारत सिंह, रमेशचंद्र आर्य, कपिल उपाध्याय सहित कई अधिकारी, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Tagsचारधाम यात्राउत्तरकाशीपिंक कियोस्कमहिला सशक्तिकरणस्थानीय उत्पादवोकल फॉर लोकलजिलाधिकारी प्रशांत आर्यहीना पार्किंगउत्तराखंड पर्यटनस्वयं सहायता समूहपहाड़ी उत्पादग्रामीण अर्थव्यवस्थाChardham YatraUttarkashiPink KioskWomen EmpowermentLocal ProductsVocal for LocalDistrict Magistrate Prashant AryaHeena ParkingUttarakhand TourismSelf Help GroupHill ProductsRural Economyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





