उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : युवक संघ चुनाव : उपाध्यक्ष सहित 26 पदों के लिए सदस्यों ने किया मतदान

Admin2
27 Jun 2022 7:21 AM GMT
उत्तर प्रदेश : युवक संघ चुनाव : उपाध्यक्ष सहित 26 पदों के लिए सदस्यों ने किया मतदान
x

जनता से रिश्ता : मारवाड़ी युवक संघ का रविवार को चुनाव हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 26 पदों के लिए सदस्यों ने मतदान किया। गेट पर ही उम्मीदवार सदस्यों से हाथ जोड़कर वोट देने की अपील कर रहे थे। शाम पांच बजे मतदान समाप्ति के बाद 1221 सदस्यों ने मतदान किया। चुनाव अधिकारी राजेंद्र गोयनका के नेतृत्व में चुनाव हुआ। देर रात तक काउंटिंग जारी रही।

अध्यक्ष पद के लिए विजय मोदी, मंटू जालान और पवन कुमार अग्रवाल दावेदार थे। वहीं प्रथम उपाध्यक्ष दीपक केजरीवाल, मनमोहन बेरीवाल, सुंदर कुमार जालान, द्वितीय उपाध्यक्ष के लिए आनंद स्वरूप अग्रवाल, सूर्यकांत बाजोरिया मैदान में थे। प्रधानमंत्री के लिए महेश चौधरी, सोनू चिरानिया, कैलाश अग्रवाल चुनाव लड़े। कोषाध्यक्ष के लिए अशोक कनोड़िया, आशीष अग्रवाल, अरविंद कुमार जैन मैदान में हैं। संयुक्त मंत्री के लिए आनंद भावसिंका, यदु देव अग्रवाल, भंडार मंत्री के लिए अशोक कुमार खेमका, राकेश कुमार अग्रवाल, प्रचार मंत्री के लिए मनोज जालान, राजीव कुमार अग्रवाल ने दाव अजमाया है। सांस्कृतिक मंत्री के लिए अजय यादुका, राजेश कुमार पोद्दार, श्याम मनोहर लोहिया, समाज कल्याण मंत्री के लिए अश्वनी कुमार डिडवानिया, मदन मोहन अग्रवाल, प्रवीण कुमार अग्रवाल ने भाग्य आजमाया।
सोर्स-hindustan




Next Story