- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : अश्लील...
उत्तर प्रदेश : अश्लील वीडियो बनाकर युवक ने कई महीनों तक किया दुष्कर्म

जनता से रिश्ता : नहाते समय एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर युवक ने उसके साथ कई महीनों से दुष्कर्म करता रहा। परेशान होकर महिला ने शनिवार को युवक के घर पहुंच कर उलाहना दी तो उसके परिवारीजनों ने महिला के साथ मारपीट की और धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओ में केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने खोराबार थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसी के गांव का रहने वाला एक युवक बीते कुछ माह पूर्व उसके घर टीवी बनाने आया था। उसी दौरान युवक ने उसको नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करके उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शनिवार को अजीज आकर महिला ने युवक के घर उलाहना दी तो उसके परिवारीजन महिला को मारने पीटने लगे और धमकी भी दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस रविवार को आरोपित अजय पुत्र अर्जुन,कुंती देवी पत्नी अर्जुन, अर्जुन पुत्र अज्ञात, लता पुत्री अर्जुन और दो अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल कर रही है।