उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : गंगा स्नान के दौरान डूबा युवक, तलाश जारी

Admin2
8 July 2022 5:03 AM GMT
उत्तर प्रदेश : गंगा स्नान के दौरान डूबा युवक, तलाश जारी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : वाराणसी। ललिता घाट पर गुरुवार सुबह गंगा स्नान के दौरान महाराजगंज निवासी गणेश जायसवाल (18 वर्ष) डूब गया। दशाश्वमेध पुलिस और एनडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी रही। हालांकि उसका कुछ पता नहीं चला।

महाराजगंज के पुरैना थाना क्षेत्र के दुधनी गांव के गणेश जायसवाल एक दोस्त के साथ वाराणसी आया हुआ था। सुबह बाबा विश्वनाथ के दर्शन से पूर्व गंगा स्नान के लिए दोनों ललिता घाट पर पहुंचे। नहाते वक्त गणेश गहरे पानी में चला गया। उसके साथी ने शोर मचाया, जब तक नाविक पहुंचते तब तक वह डूब चुका था। ललिता घाट पर एक दिन पहले बुधवार को भी एक युवक डूब गया। उसका कुछ पता नहीं चला। न तो पहचान ही हो सकी।
source-hindustan


Tagsv
Admin2

Admin2

    Next Story