उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: छत के कुंडे से लटककर युवक ने की खुदकुशी, जाने वजह

Kajal Dubey
22 Jun 2022 9:04 PM IST
उत्तर-प्रदेश: छत के कुंडे से लटककर युवक ने की खुदकुशी, जाने वजह
x
पढ़े पूरी खबर
गोरखपुर जिले के बेलीपार इलाके के भरवल ग्राम में सोमवार की रात अंकलेश निषाद (22) ने छत के कुंडा के सहारे से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक, भरवल निवासी दिनेश निषाद अपने बड़े पुत्र अंकलेश के साथ मुंबई में रह कर पेंट पॉलिश का काम करते थे।
इसी साल 22 अप्रैल को अंकलेश की शादी थी। शादी के लिए सभी लोग घर आए हुए थे। घर पर अखिलेश की माता, पत्नी और छोटा भाई अंकुश भी है। बताया जाता है कि अंकलेश पिता की बीमारी और कुछ अन्य कारणों से अवसाद में था।
सोमवार रात वह खाना खाकर सोने के लिए कमरे में गया और छत के कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। रात करीब 11:00 बजे जब पत्नी कमरे में गई तो उसे लटकता देख कर शोर मचाई। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Next Story