उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : किशोरी के साथ युवक ने किया बलात्कार का प्रयास, मामला दर्ज

Admin2
3 July 2022 6:25 AM GMT
उत्तर प्रदेश : किशोरी के साथ युवक ने किया बलात्कार का प्रयास, मामला दर्ज
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : घर में सो रही किशोरी के साथ युवक ने बलात्कार का प्रयास किया। किशोरी के चीखने पर परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेजा दिया है।

थाना हाफिजगंज के गांव की महिला ने बताया कि गांव चेना मुरारपुर का दीपक उसके घर के पड़ोस में रहने वाले अपने मौसा के यहां आया हुआ था। शनिवार रात महिला की नाबालिग बेटी घर के आंगन में सो रही थी। आरोप है कि दीपक दीवार कूदकर महिला के घर में घुस आया। आंगन में सो रही किशोरी के साथ जबरन बलात्कार का प्रयास करने लगा। किशोरी के चीखने पर परिजन जाग गए और आरोपी दीपक को पकड़ लिया। इस पर आरोपी दीपक किशोरी को जान से मारने की धमकी देने लगा। किशोरी के परिजनों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी दीपक को जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह नेबताया किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया है।
source-hindustan


Next Story