उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: पत्नी के दुपट्टे से युवक ने लगाया फंदा

Kajal Dubey
15 July 2022 5:44 PM GMT
उत्तर-प्रदेश: पत्नी के दुपट्टे से युवक ने लगाया फंदा
x
पढ़े पूरी खबर
मुंगीसापुर। पत्नी से विवाद के पति ने घर में उसी के दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। डेरापुर के कोरोवा गांव निवासी सुरेश कठेरिया का बेटा जयविंद (25) पत्नी पूजा के साथ मुंगीसापुर में किराए के मकान में रहता था।
वह ट्रैक्टर चलाने के साथ मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। बुधवार को जयविंद का पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह कमरे में चला गया और पत्नी के दुपट्टे से फंदा लगा लिया। गुरुवार को जयविंद के कमरे से बाहर न निकलने पर पूजा को अनहोनी की शक हुई।
उसने दरवाजा खोलने का प्रयास तो वह अंदर से बंद मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा खोला, तो अंदर जयविंद फंदे से लटक मिला।
सूचना पर मां कालिंद्री देवी व भाई समेत परिवार के अन्य लोग पहुंच और बिलख पड़े। थाना प्रभारी गंगा सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पत्नी से विवाद के बाद खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
Next Story