उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: तालाब में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Kajal Dubey
15 July 2022 11:32 PM IST
उत्तर-प्रदेश: तालाब में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
x
पढ़े पूरी खबर
बौंडी (बहराइच)। थाना क्षेत्र के अलीपुर दरौना गांव निवासी गीता (50) पत्नी रामदेव का शव घर के पीछे स्थित तालाब में बुधवार की देर शाम को उतराता हुआ दिखाई पड़ा। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हो गये और जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। बौंडी थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story