- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर-प्रदेश: ऑटो...
उत्तर प्रदेश
उत्तर-प्रदेश: ऑटो पलटने से गड्ढे में गिरी महिला डॉक्टर ने नगर निगम को लताड़ा, सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत
Kajal Dubey
22 Jun 2022 10:11 AM GMT

x
पढ़े पूरी खबर
जबलपुर शहर का नाम भले ही स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल हो लेकिन यहां की सड़के आज भी गांवों से भी बद्दतर हालात में हैं। सड़क में जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हैं, जिसके चलते आये दिन राहगीर सड़क हादसों का शिकार होते रहते हैं।
मंगलवार को एक महिला डॉक्टर सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसके बाद महिला डॉ. ने नगर निगम को खरी खोटी सुनाने के साथ ही सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की। दरअसल महिला ऑटो में बैठकर कहीं जा रही थी। इसी दौरान ऑटो गड्ढे में पलट गया। हालांकि महिला को चोट नहीं लगी। आस पास खड़े लोगों ने किसी तरह ऑटो को निकालकर सीधा किया।
खराब सड़कों का शिकार बनी महिला डॉक्टर जिज्ञासा ढींगरा ने बताया कि नगर निगम सड़कों पर गड्ढा खोदकर उसे भूल जाते हैं, जिसका शिकार आज वह हुई हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम गड्ढे खुला छोड़ देता है। उसमें बारिश का पानी भर जाता है तो वही गड्डा जानलेवा साबित होता है। डॉक्टर जिज्ञासा ढींगरा ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत सी.एम हेल्पलाइन और कलेक्टर से करने की भी बात कही है।
Next Story