उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत

Kajal Dubey
14 July 2022 2:47 PM GMT
उत्तर-प्रदेश: बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत
x
पढ़े पूरी खबर
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के जंगल बेलवा गांव के पास मंगलवार की देर रात बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। इस बात की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया।
महुआडीह थानाक्षेत्र के जिगनी बाजार गांव की सुखिया देवी (80) का गांव के बाहर महुआडीह-हेतिमपुर मार्ग पर ईंट-भट्ठे के पास घोठा है। वह वहीं रहती थीं। मंगलवार की देर रात भोजन करने घर जा रही थीं। तभी तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर पीछे से चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घर के लोग जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां की मौत के बाद बेटे राम ईश्वर, गुड्डू सहित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनके पति कमल गोंड़ की पहले ही मौत हो चुकी है। उधर, बाइक सवार युवक को भी चोटें आई हैं। वह क्षेत्र के सोनाड़ी गांव का बताया जा रहा है। इस संबंध में एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में सुखिया देवी की मौत हुई है। बाइक कब्जे में है।
Next Story