- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : महिला...
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश : महिला ने की आत्महत्या, परिजनो ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप
Admin2
16 July 2022 9:13 AM GMT

x
भगवानपुर
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर की प्रियंका कन्नौजिया (30) ने शुक्रवार देर रात में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला के परिजनों और मायके वालों की मौजूदगी में शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। प्रियंका के पिता ने बेटी की हत्या करने का आरोप सास और दामाद पर लगाया है। बीएचयू चौकी चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भगवानपुर के रहने वाले दीपक कन्नौजिया की शादी 9 साल पहले जंसा के पेडूका गांव के रहने वाले सीआरपीएफ में रमाशंकर कन्नौजिया की बेटी प्रियंका के साथ हुई थी।दीपक को सात साल की बेटी डाली और तीन साल का बेटा आर्यन है। दीपक कपड़ा धुलाई प्रेस करने का काम करता है। शुक्रवार शाम दोनों बच्चे सो रहे थे। बगल वाले कमरे में पंखे के कुंडी से प्रियंका ने फांसी लगा ली। बेटी के जागने पर जानकारी हुई। दीपक शाम कपड़ा का दुकान लगाने छित्तूपुर गेट गया था।
source-hindustan
Next Story