उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : 70 साल के डॉक्टर से महिला ने ठगे 1.80 करोड़ रुपए

Admin2
21 Jun 2022 10:01 AM IST
उत्तर प्रदेश : 70 साल के डॉक्टर से महिला ने ठगे 1.80 करोड़ रुपए
x

जनता से रिश्ता : लखनऊ में अलीगंज में 70 साल के फिजिशयन व ह्दय रोग विशेषज्ञ को शादी करने का झांसा देकर महिला जालसाज ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनसे एक करोड़ 80 लाख रुपये ठग लिये। महिला ने उनके शादी के विज्ञापन को देखकर सम्पर्क किया था। चैट कर नजदीकियां बढ़ाई, फिर दक्षिण अफ्रीका से सात लाख यूएस डॉलर का सोना भारत लाने के नाम पर कई मदों में इतनी बड़ी रकम वसूल ली। जब आरोपित महिला का मोबाइल कई दिन से बंद मिला तो उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ। अब पीड़ित डॉक्टर ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज करायी है।

उन्होंने कुरियर कम्पनी व बैंक अफसरों को जालसाज की मिलीभगत में शामिल होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोर्स-hindustan

Next Story