उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: भाजपा नेताओं से करेंगी समर्थन की अपील, द्रोपदी मुर्मू कल लखनऊ आएंगी

Kajal Dubey
7 July 2022 12:40 PM GMT
उत्तर-प्रदेश: भाजपा नेताओं से करेंगी समर्थन की अपील, द्रोपदी मुर्मू कल लखनऊ आएंगी
x
पढ़े पूरी खबर
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ आएंगी।
8 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास पर प्रस्तावित बैठक में द्रोपदी मुर्मू भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी के विधायकों से मत एवं समर्थन देने की अपील करेंगी। एनडीए की बैठक लखनऊ के लोकभवन में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में होगी।
मुख्यमंत्री आवास पर उनके सम्मान में भोज रखा गया है। सरकार और भाजपा की ओर से द्रोपदी मुर्मू के स्वागत में जगह-जगह बैनर लगाए गए हैं।
वहीं, भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में होने वाली बैठक की रूपरेखा तय कर दी गई है। बैठक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व महामंत्री संगठन सुनील बंसल संबोधित करेंगे।
Next Story