उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : पति की अजीब ख्वाहिश सुन कर पत्नी ने की आत्महत्या

Admin2
22 Jun 2022 8:17 AM GMT
उत्तर प्रदेश : पति की अजीब ख्वाहिश सुन कर पत्नी ने की आत्महत्या
x

जनता से रिश्ता : लखनऊ में सआदतगंज कोतवाली में ससुर ने दामाद के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ने साली को साथ रहने के लिए विवश किया। फिर शादी करने की बात करने लगा। इस बीच युवती के साथ मारपीट की गई। 19 जून को युवती ने फोन कर पिता को आपबीती बताने के खुदकुशी की थी। सआदतगंज पुलिस ने आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है।

सीतापुर बिसवां निवासी पिता के अनुसार तीन वर्ष पूर्व उनकी छोटी बेटी घर से चली गई थी। परिवार से कोई सम्पर्क नहीं था। कुछ वक्त पहले बेटी घर लौटी और उमंग निवासी सीतापुर से शादी करने की बात बताई। पिता के मुताबिक छानबीन करने पर उमंग से शादी करने की बात गलत निकली। उन्होंने बेटी को विश्वास में लेकर पूछताछ की। जिस पर युवती ने बहनोई आकाश के साथ रहने की जानकारी दी। यह बात पता चलने पर पिता ने आकाश से विरोध दर्ज कराया था। जिसका कोई असर नहीं हुआ। युवती ने अपनी मर्जी से बहनोई के साथ रहने की बात कही।पिता के मुताबिक 19 जून की सुबह करीब 9.40 बजे बेटी ने मां को फोन किया। उसने आकाश पर मारपीट करने का आरोप लगाया। बेटी ने बताया कि आकाश ने शादी करने की बात कही थी। अब वह शादी करने से मना कर रहा है। इसके बाद युवती ने फोन काट दिया। जिसके बाद परिवार वाले युवती से सम्पर्क करने का प्रयास करने लगे। उसका फोन स्विच ऑफ था।

सोर्स-hindustan

Next Story