उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: क्या हिंसा की वजह से हटाई गईं IAS नेहा शर्मा? अब सीएम योगी के विशेष सचिव संभालेंगे कमान

Kajal Dubey
7 Jun 2022 10:21 PM IST
उत्तर-प्रदेश: क्या हिंसा की वजह से हटाई गईं IAS नेहा शर्मा? अब सीएम योगी के विशेष सचिव संभालेंगे कमान
x
पढ़े पूरी खबर
कानपुर हिंसा के चौथे दिन मंगलवार को शहर की जिलाधिकारी नेहा शर्मा का तबादला कर दिया गया है। आईएएस विशाख जी. को कानपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। विशाख जी. 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं। उन्होंने बीटेक किया है। वह वाराणसी और मेरठ में सीडीओ के पद पर और हमीरपुर में जिलाधिकारी के बाद पर रह चुके हैं। इससे पहले वह कानपुर में भी जिलाधिकारी पद पर रह चुके हैं।
बताते चलें कि भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद 3 जून को जुमे की नमाज के बाद कानपुर में बवाल हो गया था। आरोप है कि नूपुर शर्मा ने पैगंबर-ए-इस्लाम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस दिन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी तीनों कानपुर दौरे पर थे। बवाल के बाद से ही शहर की गतिविधियों पर आलाकमान की खास नजर बनी हुई है।
Next Story