- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : घरेलू...
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश : घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से विश्नाथन आनंद ने किया किनारा
Admin2
27 Jun 2022 9:19 AM GMT

x
जनता से रिश्ता : निया के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनन्द रविवार को लखनऊ के खास मेहमान थे। वह चेस ओलंपियाड के लिए पहली दफा निकली मशाल लेकर लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में कहा कि उन्होंने कुछ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से किनारा किया है। पर बड़े आयोजनों में वह देश के लिए खेलते रहेंगे। इसे उम्र का तकाजा कह ले या फिटनेस, एक समय समय खिलाड़ी खेल के आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि चेस ओलंपियाड का भारत में पहली बार आयोजन हो रहा है। इससे भारत में शतरंज को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। छोटी प्रतियोगिताओं में सौ-डेढ़ सौ खिलाड़ी होते हैं। चेस ओलंपियाड शतरंज का महाकुम्भ है। इसमें 189 देशों के दो हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रमण्डल खेलों का भारत ने जिस तरह सफलतापूर्वक आयोजन किया उससे अंतरराष्ट्रीय जगत की उम्मीदें बढ़ गई हैं। यही कारण है कि इतने बड़े आयोजन की जिम्मेदारी भारत को मिली है।52 वर्षीय विश्वनाथन आनन्द ने कहा कि अभी ओलंपिक में शतरंज शामिल नहीं है। इससे खिलाड़ियों में एक निराशा का भाव तो रहता ही है। पर पूरा शतरंज जगत इसे ओलंपिक में शामिल करवाने के लिए प्रयासरत है। इसमें सफलता भी मिलेगी। भारत में शतरंज खिलाड़ियों की कमी नहीं है। भारत के पास दुनिया के श्रेष्ठ शतरंज खिलाड़ी हैं। उन्हें इस बात की खुशी है कि सरकारी और सामाजिक रूप से शतरंज को अब बढ़ावा मिलना शुरू हुआ है।
सोर्स-hindustan
Next Story