उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: अज्ञात महिला का शव नाली में मिला, इलाके में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Kajal Dubey
22 Jun 2022 12:59 PM GMT
उत्तर-प्रदेश: अज्ञात महिला का शव नाली में मिला, इलाके में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
x
पढ़े पूरी खबर
इटावा जिले के ताखा में अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाली से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ऊसराहार थाना क्षेत्र के कौआ गांव के नाग देवता मंदिर के पास नाली में एक अज्ञात महिला का शव मिला।
बुधवार सुबह जब गांव के लोग खेतों पर आए, तो उन्होंने नाली में महिला का शव पड़ा हुआ दिखा। इसकी सूचना लोगों ने थाना ऊसराहार पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाली से बाहर निकाला। बता दें कि कौआ गांव से पीसापुरा गांव को जाने वाली सडक़ पर गांव के बाहर करीब एक किमी दूरी पर खेतों पर नाग देवता मंदिर है। मंदिर रुरिया, पूंजा झाली, पीसापुरा और कौआ गांव के मध्य में स्थिति है।
कौआ के ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब वह धान की नर्सरी से पानी निकालने खेतों पर आये तो एक महिला का शव नाली में पडा मिला। मंदिर की 50 मीटर की दूरी पर खून पडा मिला। जहां पर पूजा का सामान नारियल, सिंदूर, चावल व महिला की चप्पल पडी मिली।
सामान से करीब 100 मीटर की दूरी पर शव पडा मिला, जहां से शव को खींचकर ले जाया गया। सड़क पर शव को खींचने से खून के निशान मिले। घटनास्थल पर एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ भरथना विजय सिंह, डॉग टीम और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच करने में जुटी है।
Next Story