- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : अज्ञात...

x
उतरांव थाना क्षेत्र
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उतरांव थाना क्षेत्र के सिठौली गांव में शुक्रवार की सुबह अज्ञात बदमाशों ने एक सोखा को गोली मार दी। सोखा या झाड़-फूंक करने वाले बाबा को सटाकर गोली मारी गई। उसके बाद बदमाश तमंचा लहराते भाग गए। सोखा की हालत नाजुक बनी है। उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह ही बदमाशों ने इलाके में दहशत फैला दी। कई गांवों में मशहूर सोखा को सटाकर गोरी मारी। सोखा की हालत नाजुक बताई जा रही है।
सिठौली गांव निवासी 42 वर्षीय जड़यन सिंह यादव अधिवक्ता के साथ सोखाई का काम करते हैं। हालांकि उन्हें सोखाई से ही ज्यादा प्रसिद्धि मिली है। कई गांवों में वो अपने काम के लिए मशहूर हैं। उनके घर पर सोखाई के लिए भीड़ जमा होती है। शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे घर के पास सुंदर नगर चौराहे पर वे चाय पीने गए थे। तभी दो अज्ञात बाइक सवार लोग आ पहुंचे। चाय पीने के बाद सोखा गांव के ही एक व्यक्ति से बातचीत करते हुए घर की तरफ आ रहे थे। बदमाशों ने उनका पीछा किया और रास्ते में एक बदमाश ने उनसे तमंचा सटाकर पीछे से गोली मार दी। उनकी पीठ में गोली लगी जो शरीर से आर पार हो गई।
source-hindustan
Next Story