- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर-प्रदेश: बाइक...
उत्तर प्रदेश
उत्तर-प्रदेश: बाइक सवार दो युवकों को पीछे से कैंटर ने रौंदा, दो की मौत
Kajal Dubey
10 July 2022 4:11 PM GMT
x
पढ़े पूरी खबर
संभल। संभल-जोया मार्ग पर शुक्रवार की रात्रि बाइक सवार दो युवकों को पीछे से कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में घायल एक की जिला अस्पताल संभल और दूसरे की मुरादाबाद में मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर मिलने का इंतजार है।
अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मनोटा निवासी बिट्टू उर्फ अंग्रेज (31) और बब्बू पुत्र तोताराम (28) बाइक से अपने गांव मनोटा लौट रहे थे। संभल-जोया मार्ग पर रात्रि में 12 बजे के करीब वह महमूदनगर पहुंचे थे। पीछे चल रहे कैंटर ने उन्हें रौंद दिया। दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा। संभल में बिट्टू की मौत हो गई जबकि मुरादाबाद रेफर किए गए बब्बू की भी अस्पताल में मौत हो गई। असमोली पुलिस ने बिट्टू के शव का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष विद्युत गोयल का कहना है कि तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है। कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है।
Next Story