उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, चार लड़कियां झुलसीं

Kajal Dubey
21 July 2022 10:20 AM GMT
उत्तर-प्रदेश: आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, चार लड़कियां झुलसीं
x
पढ़े पूरी खबर
​​​​​प्रयागराज। बरसात के मौसम में पानी की बजाय आसमान से बिजली गिर रही है। किसान पानी की आस लगाए हैं लेकिन उन पर आफत टूट रही है। प्रयागराज के बगल कौशांबी जनपद में आकाश से गिरी बिजली की चपेट में आने से दो लोग की मौत हो गई जबकि चार लड़कियां घायल हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
धान की रोपाई करते और जानवर चराते वक्त झपटी मौत
मंझनपुर क्षेत्र के रामपुर मडुकी फैजूपुर के रहने वाली 60 वर्षीय श्यामकली खेत में धान की रोपाई कर रही थी तभी आकाशीय बिजली गिरने से उनकी वहीं मौत हो गई। साथ ही मदन की पत्नी मनोज देवी घायल हो गई। उसको जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसी प्रकार महेवा क्षेत्र के घोपपुर गांव की तेजउ की पुत्री 13 वर्षीय राजकुमारी जानवर चरा रही थी। उसके साथ खुशबू पुत्री गुलाब, प्रियंका पुत्री इंद्र कुमार, संगीता पत्नी वेद कुमार बबूल के पेड़ के नीचे बैठ गए, तभी आकाशीय बिजली गिरने से राजकुमारी की मौत हो गई और खुशबू, प्रियंका ,संगीता घायल हो गई। उनको जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
Next Story