- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर-प्रदेश: जमीन के...
उत्तर प्रदेश
उत्तर-प्रदेश: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तीन जख्मी
Kajal Dubey
13 July 2022 4:24 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
खागा। नट डेरा हरदो में सोमवार की रात जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्ष से तीन लोगों को चोट आई। एक पिकअप में भी तोड़फोड़ की गई। दोनों पक्ष सिकायत लेकर थाने पहुंचे।
चांद बाबू ने कोतवाली में बताया कि सोमवार की रात वह घर में था। तभी मोहल्ले के शरीफ, जालिम, सलीम व बशीर हाथ में लाठी-डंडा लेकर आए और उसके घर के सामने खड़ी उसकी पिकअप में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आवाज सुनकर वह बाहर आया तो चारों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
वहीं शरीफ ने पुलिस को बताया कि चांद बाबू पक्ष के हसनैन, सहीम व जहीम उसके घर के बाहर चिल्ला रहे थे।
आवाज सुनकर वह बाहर आया तो तीनों ने उसे पीटा और बीच-बचाव करने पहुंची छोटे भाई की पत्नी रुकसाना को भी पीटकर जख्मी कर दिया।
पुलिस ने दोनों पक्षों को अस्पताल भेजा है। इंस्पेक्टर खागा जेपी शाही ने बताया कि दोनों पक्ष से घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला जमीन के विवाद का है।
Next Story





