- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर-प्रदेश: नहर में...
उत्तर प्रदेश
उत्तर-प्रदेश: नहर में फिसल कर गिरे दो भाई, एक की डूबने से मौत
Kajal Dubey
16 July 2022 6:07 PM GMT

x
पढ़े पूरी खबर
अतर्रा। थाना क्षेत्र के सुखदेव का पुरवा गांव में गुरुवार की दोपहर घर से शौच के लिए गए दो सगे भाई प्रिंस (9) व कुलदीप (6) पुत्र मनोज नहर में डूब गए। वह शौच के लिए गए थे। चीख पुकार सुनकर कुछ दूरी पर खड़े ग्रामीणों ने नहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों को सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया।
छोटे भाई कुलदीप का इलाज जारी है। मां कंचन ने बताया कि उनके पति मनोज की दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह मजदूरी करके अपने दोनों पुत्रों का भरण पोषण करती है। प्रिंस गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहली का छात्र था। परिजनों ने थाने में सूचना नहीं दी है।
Next Story