उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: हाईवे पार करते समय ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर, चालक की मौके पर ही मौत

Kajal Dubey
28 Jun 2022 7:31 PM IST
उत्तर-प्रदेश: हाईवे पार करते समय ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर, चालक की मौके पर ही मौत
x
पढ़े पूरी खबर
वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र के मलहिया इलाके में मंगलवार की रात 2 बजे विश्वसुंदरी पुल के समीप हाइवे पार करते समय ट्रक और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक शशिभूषण उर्फ घुंघरू (30) की मौके पर मौत हो गई। एनएचएआई के पेट्रोलिंग कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी और घुंघरू को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजवाया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मौत होने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक लंका थाना क्षेत्र नरोत्तमपुर का रहने वाला था। देर रात ईट गिराने के बाद डाफी में गाड़ी खड़ी करने के लिए लेकर शिवाजी नगर कॉलोनी जा रहा था।
हाईवे क्रॉस कर रहा था तभी तेज रफ्तार में रामनगर की तरफ से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। ट्रक पर रद्दी कागज लदा था। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक चालक का पता गाड़ी नंबर से लगाया जा रहा।
Next Story