उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: दर्दनाक सड़क हादसा, थ्री व्हीलर से बाइक टकराई, महिला समेत तीन घायल

Kajal Dubey
13 July 2022 10:32 AM GMT
उत्तर-प्रदेश: दर्दनाक सड़क हादसा, थ्री व्हीलर से बाइक टकराई, महिला समेत तीन घायल
x
पढ़े पूरी घटना
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट थानाक्षेत्र में कलसिया तिराहे पर श्रद्धालुओं का थ्री-व्हीलर बाइक से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में थ्री-व्हीलर चालक, महिला श्रद्धालु व बाइक सवार घायल हुए हैं। इन्हें एंबुलेंस से बेहट सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा बुधवार सुबह 6 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार शामली जनपद के गांव कुडाना निवासी रेखा पत्नी नीटू अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी-दर्शन के लिए आई थी। सुबह लौटते समय हाईवे पर कलसिया तिराहे के पास उनके थ्री व्हीलर से छुटमलपुर रोड से आ रही बाइक टकरा गई।
बाइक से टकराने के बाद थ्री व्हीलर पलट गया। हादसे में रेखा, चालक परवेश गिरी (35) पुत्र हीरालाल निवासी सिविद विहार कॉलोनी भूतेश्वर मंदिर रोड सहारनपुर व बाइक पर सवार मोनू (25) पुत्र कृष्णलाल निवासी गांव सलूनी गंभीर रूप से घायल हो गए।
108 पर कॉल कर सूचना देने के बाद एंबुलेंस घायलों को लेने पहुंची, जिन्हें बेहट सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Next Story