उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत

Kajal Dubey
14 Jun 2022 12:42 PM GMT
उत्तर-प्रदेश: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत
x
पढ़े पूरी खबर
उत्तर प्रदेश के बदायूं में मंगलवार को गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली टैंकर की टक्कर से खाई में गिर गई। इस हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि 12 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में भर्ती कराया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव औरामई के रहने वाले कुछ परिवार आज सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवाल होकर गंगा स्नान को गए थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे लौटते समय बरेली-आगरा मार्ग पर गनोरा के समीप एक टैंकर ने ओवरटेक के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा कर पलट गई। इस दुर्घटना में 4 महिलाओं, एक पुरुष व एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों में अनीता देवी (40), संगीता (19), सुषमा (65), वीरा देवी (75), पूनम(28) और सहदेव (12) शामिल हैं जबकि लगभग 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में उपचार चल रहा है। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।
Next Story