- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर-प्रदेश: तीन सगी...
उत्तर प्रदेश
उत्तर-प्रदेश: तीन सगी बहनें हुईं लापता, कॉपी में लिखा- पढ़ाई के लिए जा रहे हैं, पुलिस तलाश में जुटी
Kajal Dubey
29 Jun 2022 12:11 PM GMT

x
पढ़े पूरी खबर
मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन सगी बहनें सोमवार की रात अचानक लापता हो गई। मंगलवार की सुबह जानकारी होने के बाद उनके परिजन परेशान हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस किशोरियों की तलाश में जुट गई है। हालांकि अभी तक तीनों का सुराग नहीं लगा है।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की तीन पुत्रियां सोमवार की रात घर के बरामदे में सोईं थीं। मंगलवार की सुबह तड़के जब परिजन जागे तो दरवाजे खुले हुए थे। तीनों लड़कियां वहां से गायब थीं। तीनों की उम्र 17 वर्ष, 12 वर्ष व 10 वर्ष है। तीनों बहनों के गायब होने के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष विनोद कुमार भी मौके पर जांच करने पहुंचे।
कॉपी में लिखा मिला यह
घर में मिली एक कॉपी में लिखा हुआ था कि वे पढ़ाई की वजह से जा रहे हैं। यूपी में रहकर ही पढ़ाई करेंगे। अपनी मां को भी साथ ले जाएंगे। बच्चियों के गायब हो जाने के बाद माता-पिता व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस बच्चियों की हरसंभव जगह पर तलाश कर रही है। जल्दी बच्चियों का पता लगा लिया जाएगा।
Next Story