उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: तालाब में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, दो को बचाया

Kajal Dubey
9 July 2022 5:27 PM IST
उत्तर-प्रदेश: तालाब में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, दो को बचाया
x
पढ़े पूरी खबर
गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के हेमछापर गांव में बृहस्पतिवार को तालाब में नहाने गए तीन बच्चे डूब गए। दो बच्चों को बचा लिया गया, लेकिन एक की मौत हो गई। शव मिलने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के अहिरौली इलाके के विशनपुरा गांव निवासी प्रह्लाद यादव का छह वर्षीय बेटा सत्यम यादव गांव के दो बच्चों के साथ तालाब में नहाने आया था। हेमछापर गांव कुशीनगर के विशनपुरा से महज दो सौ मीटर की दूरी पर है। नहाते समय बच्चे डूबने लगे।
शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े और दो बच्चों को बचा लिया गया, लेकिन सत्यम डूब गया। उसका शव मिलने के बाद से घर में चीख पुकार मची है। सत्यम दो भाइयों में बड़ा था। पिता मुंबई में रहकर पेंट पालिश करते थे।
Next Story