उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : भव्य होगा इस बार का दीपोत्सव, अयोध्या में 7 दिन चलेगा कार्यक्रम

Admin2
22 Jun 2022 7:22 AM GMT
उत्तर प्रदेश : भव्य होगा इस बार का दीपोत्सव, अयोध्या में 7 दिन चलेगा कार्यक्रम
x

जनता से रिश्ता : प्रदेश का संस्कृति विभाग अयोध्या में इस बार सात दिन के दीपोत्सव की तैयारी कर रहा है। दीपावली के पर्व के आसपास आयोजित होने वाले इस महा आयोजन में इस बार कितने लाख दीपक प्रज्जवलित होंगे।इसके अलावा और क्या-क्या कार्यक्रम किये जाएंगे, इनकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। अन्य सम्बंधित विभागों, संस्कृतिकर्मियों, कलाकारों से भी इस बारे में सुझाव मांगे जा रहे हैं। विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने कहा कि यूं तो वर्ष 2017 से प्रतिवर्ष अयोध्या में दीपोत्सव आयोजित होता रहा है। पिछले साल तीन नवम्बर को अयोध्या में पांच दिन का दीपोत्सव आयोजित किया गया था और कुल 12 लाख दीपक प्रज्जवलित किये गये थे। इनमें से राम की पैड़ी के 32 घाटों पर नौ लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में तीन लाख दीपक प्रज्जवलित किए गए थे। साथ में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए थे।

प्रदेश की सरकार के इस लगातार दूसरे कार्यकाल के पहले साल पड़ने वाली दीपावली को अयोध्या में और भव्य तरीके से आयोजित किए जाने के प्रयास होंगे।


Next Story