उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, तो एक्शन में आई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार

Kajal Dubey
25 Jun 2022 9:20 AM GMT
उत्तर-प्रदेश: युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, तो एक्शन में आई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर
पीलीभीत। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और शादी के बात करने के लिए धोखे से बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने की युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर गुरुवार को पीड़िता ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन गेट पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के आत्मघाती कदम उठाने के बाद पुलिस आरोपी गिरफ्तार कर लिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र की युवती को पूरनपुर के मोहम्मद रेहान खान ने प्रेमजान में फंसा लिया था। शादी का झांसा देकर पहले उसके साथ एक होटल में दुष्कर्म किया। शादी के लिए कहने पर वह टाल मटोल करने लगा। आरोप है कि 15 मई को रेहान ने फिर से शादी की बात करने के लिए युवती को पूरनपुर बुलाया था। वहां रेहान, इजहार खां, इमरान खां, फैजान, बरेली निवासी जावेद ने पीड़िता को शरबत में नशीली दवा पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।
साथ ही घटना का वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया गया। मामले की दो जून को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। इससे परेशान होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालांकि अब युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे आरोपी रेहान को रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
अग्रिम जमानत भी हो गई थी खारिज
दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी ने न्यायालय की शरण लेकर अग्रिम जमानत अरजी दाखिल कर दी थी। आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहा था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को आरोपी की जमानत अरजी न्यायालय से खारिज हो गई थी। इधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपी से शादी की बात भी नहीं बनी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इससे आरोपी शादी करे या फिर उसे जेल भेजा जाए। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शादी को लेकर भी वार्ता की गई, मगर दोनों में सहमति नहीं बन सकी।
दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। न्यायालय ने आरोपी की अग्रिम जमानत भी खारिज कर दी थी। मामले की जांच कराई जा रही है।
Next Story