- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश : युवक ने...
उत्तर प्रदेश : युवक ने धमकी दी कि तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं होने दूंगा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : लखनऊ के विभूतिखंड में एक निजी अस्पताल से ड्यूटी कर लौट रही पूर्व प्रेमिका को ड्राइवर प्रियांक ने शनिवार को कार से अगवा करने का प्रयास किया। कार में घसीट कर उससे छेड़छाड़ की। पीड़िता शोर मचाते हुए कार से कूद गई थी। पीड़िता की शिकायत पर विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस ने रविवार को आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया। आरोपित पहले से शादी शुदा था और झूठ बोलकर पीड़िता को अपने जाल में फंसाया था। उसने पीड़िता की शादी भी तुड़वा दी थी।इंस्पेक्टर विभूतिखण्ड डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की फैजुल्लागंज, दाऊदनगर निवासी ड्राइवर प्रियांक से वर्ष 2014 से सम्बन्ध थे। छह महीने पहले उसे पता चला कि वह पहले से शादी शुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इस पर उसने प्रियांक से अपने सम्बन्ध खत्म कर लिये थे। इसके बाद ही प्रियांक उसे परेशान करने लगा था। वह अक्सर उसका पीछा करता था। इस बीच ही युवती के घर वालों ने उसकी शादी तय कर दी।