उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : युवक ने खुद को मारी गोली, पत्नी से था विवाद

Admin2
12 July 2022 6:11 AM GMT
उत्तर प्रदेश : युवक ने खुद को मारी गोली, पत्नी से था विवाद
x
पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : फिरोजाबाद से मैनपुरी स्थित अपनी ससुराल आए युवक ने पत्नी से विवाद के चलते पेट में तमंचे से गोली मार ली। गोली लगी तो चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायल युवक को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आया गया यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि फिरोजाबाद के आसफाबाद चौराहा निवासी गोपी गुप्ता पुत्र सरवन गुप्ता 11 जुलाई की शाम 4 बजे मैनपुरी आया था। उसका अपनी पत्नी पूजा गुप्ता से पिछले 4 सालों से कोर्ट में विवाद चल रहा है। वह अपनी पत्नी को लेने आया था। मंगलवार की सुबह 6 बजे के करीब दोनों के बीच विवाद हुआ तो उसने तमंचे से पेट में गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई।
source-hindustan


Next Story