उत्तर प्रदेश

उत्तर-प्रदेश: गांव में दूसरे युवक से संबंध रखने पर महिला को ईंट से कूचकर उतरा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Kajal Dubey
6 July 2022 10:55 AM GMT
उत्तर-प्रदेश: गांव में दूसरे युवक से संबंध रखने पर महिला को ईंट से कूचकर उतरा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर
बाराबंकी जिले के बदोसराय थाना क्षेत्र के तासीपुर गांव में बुधवार को एक महिला की ईंट से कूच कर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, तासीपुर निवासी गुलाब देवी उर्फ शारदा सिंह के पति का एक साल पहले देहांत हो चुका है। गुलाब देवी का गांव के ही अशोक तिवारी और जीतू से अवैध संबंध था।
बताया जाता है कि बुधवार सुबह गुलाब देवी अशोक से मिलने जा रही थी इस पर जीतू ने उसे टोका। कहासुनी बढ़ गयी तो जीतू ने ईंट से कूच कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया।
वहीं,पुलिस घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर निकली। मगर रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के भतीजे दुर्गेश सिंह ने स्थानीय पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गांव के अशोक तिवारी से उसकी चाची गुलाब देवी का अवैध संबंध था।
उसी ने फोन करके मृतका को बुलाया था और उसके बुलाने पर मृतका जा रही थी। गांव के बाहर पहुंचने पर आरोपी जीतू ने गुलाब देवी से कहा कि अशोक तिवारी से संबंध मत रखा करो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर आक्रोशित युवक ने उसकी हत्या कर दी। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि हत्यारोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। छानबीन जारी है।
Next Story