- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर-प्रदेश: पत्नी...
उत्तर प्रदेश
उत्तर-प्रदेश: पत्नी अपने मायके में थी, पत्नी को साथ ले जाने की जिद कर रहा था पति, नहीं मानी तो रेत दिया गला, सलहज को भी मार डाला
Kajal Dubey
21 July 2022 2:28 PM GMT

x
पढ़े पूरी घटना
यूपी के फिरोजाबाद में डबल मर्डर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दरअसल एक युवक अपनी पत्नी को साथ ले जाने की जिद कर रहा था। पत्नी अपने मायके में थी। गुस्से में आकर पति ने पत्नी का गला रेत दिया। यह जब सलहज ने देख लिया तो उसकी भी धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी पति घटना के बाद मौके से भाग निकला। हालांकि पुलिस ने पति तथा उसके पिता को दो घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया।
जनपद एटा के अवागढ़ निवासी आशु बाल्मीकि ने बुधवार रात एटा थाना क्षेत्र स्थित ससुराल निनावली में अपनी पत्नी शिवानी 23 वर्ष की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। उसकी सलहज सुनीता (30) ने देखा तो चीखपुकार करने लगी। तभी आशु ने उस पर भी धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गया। डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
दो हत्याओं का पता चलते ही एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी देहात डॉ.अखिलेश नारायण, सीओ जसराना अनिमेष कुमार तथा थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। एसएसपी ने परिजनों से पूछताछ की। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने 2 घंटे के अंदर हत्यारोपी आशु तथा उसके पिता चंद्र प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। शिवानी 20 जुलाई को अपनी भाभी सुनीता की डिलेवरी कराने के लिए मायके आई थी। बुधवार रात को ही पति भी आ गया। वह शिवानी को लेकर जाने की जिद कर रहा था। उसके मना करने पर पति ने हत्या को अंजाम दिया।
Next Story